सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   350 consumers have pending payment of Rs 10 lakh.

Una News: 350 उपभोक्ताओं की दस लाख रुपये की अदायगी बाकी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
350 consumers have pending payment of Rs 10 lakh.
विज्ञापन
भुगतान न होने पर कटेगा बिजली कनेक्शन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के थाना कलां क्षेत्र के विद्युत उपमंडल में लगभग 350 उपभोक्ताओं पर करीब दस लाख के बकाया बिजली बिल हैं। बिजली बोर्ड ने उन सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिन्होंने अब तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे जल्द से जल्द राशि जमा कर दें। सहायक अभियंता ई. सुनील कुमार धीमान ने बताया कि कई उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बकाया चल रहा है, जिससे बोर्ड को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा 5 फरवरी तक बिल न चुकाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी और बिना किसी अतिरिक्त सूचना के विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे। सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे ऑनलाइन या नजदीकी बिजली कार्यालय में जाकर बिल जमा कर अपने कनेक्शन को सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed