{"_id":"697f42f4e8ba0dc03e067fa2","slug":"resolve-to-adopt-the-ideals-of-guru-ravidas-una-news-c-93-1-una1002-180134-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गुरु रविदास के आदर्शों को अपनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गुरु रविदास के आदर्शों को अपनाने का संकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोली में श्रद्धा से मनाया गया गुरु रविदास का प्रकाश पर्व
भजन-कीर्तन, सत्संग और धार्मिक प्रवचनों से भक्तिमय रहा माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। उपमंडल गगरेट के गांव दियोली में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास का 649वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दियोली बाड़ी में भजन-कीर्तन, सत्संग और धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ।आयोजन समिति के प्रधान पूर्ण चंद ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज को समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। मन चंगा तो कठौती में गंगा जैसे अमर दोहे के माध्यम से उन्होंने शुद्ध मन और कर्म की महत्ता बताई। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरि चंद, निर्मल कुमार, सरवण सिंह, जगतार सिंह, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री विश्वजीत सिंह पटियाल और एडवोकेट सोहराब कालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Trending Videos