सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A car parked in the parking lot landed on the road, damaging two vehicles that were hit.

Una News: पार्किंग में खड़ी कार सड़क पर उतरी, चपेट में आए दो वाहनों को नुकसान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
A car parked in the parking lot landed on the road, damaging two vehicles that were hit.
विज्ञापन
20 से 30 फीट नीचे उतरते हुए तलवाड़ा बाईपास सड़क पर जा पहुंची
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में रविवार को शीला भवन के पास स्थित पार्किंग में खड़ी श्रद्धालुओं की एक कार अचानक अपने आप चल पड़ी और लगभग 20-30 फीट नीचे उतरते हुए तलवाड़ा बाईपास सड़क पर जा पहुंची। इस दौरान सड़क के दूसरी ओर खड़ी एक ऑल्टो कार और एक स्कूटर को नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार हरियाणा के कैथल जिले से आए श्रद्धालु चिंतपूर्णी माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी शीला भवन की पार्किंग में खड़ी की और मंदिर में दर्शन के लिए चले गए। कुछ समय बाद गाड़ी अचानक अपने आप चल पड़ी और ढलान के सहारे नीचे उतरते हुए सड़क पर खड़े वाहनों से टकरा गई।
गनीमत रही कि हादसे के समय न तो गाड़ी में कोई व्यक्ति मौजूद था और न ही सड़क पर कोई श्रद्धालु या राहगीर था। इस कारण किसी प्रकार की जानी हानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गाड़ी मालिक और अन्य क्षतिग्रस्त वाहनों के मालिकों के बीच नुकसान की भरपाई (मुआवजा) को लेकर बातचीत करवाई गई। घटना रविवार दोपहर लगभग 12 बजे हुई। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने बताया कि गाड़ी मालिक और टकराने वाली गाड़ियों के मालिकों के बीच आपसी समझौता हो गया है, इसलिए पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed