सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Samanal-Poobawal road will be built at a cost of Rs 15.25 crore and will directly connect to the Haroli Industrial Corridor.

Una News: 15.25 करोड़ से बनेगी समनाल–पूबोवाल सड़क, सीधे हरोली औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़ेगी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Mar 2026 06:21 AM IST
विज्ञापन
The Samanal-Poobawal road will be built at a cost of Rs 15.25 crore and will directly connect to the Haroli Industrial Corridor.
समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का  शिलान्यास,करते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन  सिंह चौहान ।स्रोत विभाग
विज्ञापन
हरोली/ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से पूबोवाल चौक वाया बालीवाल सड़क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना पर लगभग 15.25 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे जिससे क्षेत्र के सड़क नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि समनाल से पूबोवाल चौक वाया बालीवाल सड़क सीधे हरोली औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़ेगी। इस सड़क के सुदृढ़ीकरण से औद्योगिक गतिविधियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, उद्योग विभाग के निदेशक डॉ. यूनुस खान, उपायुक्त ऊना जतिन लाल, एसपी ऊना सचिन हिरेमठ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा व अशोक ठाकुर, अतिरिक्त निदेशक उद्योग तिलकराज शर्मा, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, डीएफओ सुशील राणा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed