सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una: BJP leaders slam the government over pump house system

Una News: ऊना में पंप हाउस व्यवस्था पर घमासान, भाजपा नेताओं ने सरकार को घेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 09 Apr 2026 06:36 AM IST
विज्ञापन
Una: BJP leaders slam the government over pump house system
विज्ञापन
ऊना। जल शक्ति विभाग के पंप हाउसों पर वाटर गार्ड की तैनाती न होने से पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है जबकि सरकार अपने चहेते ठेकेदारों को घास कटाई के नाम पर लाखों रुपये दे रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ के संयोजक एचएस गुलेरिया, ऊना मंडल संयोजक राजीव वशिष्ठ, पूर्व कर्मचारी नेता यशपाल रायजादा, हरगोविंद, ठाकुर, प्रकाश चंद, किशन चंद, कुलदीप दयाल, अजय पराशर और शिव मैहन ने कही। उन्होंने कहा कि जो वाटर गार्ड तैनात हैं, उन्हें जल शक्ति विभाग में लगाया गया है। इन्हें फील्ड में तैनात किया जाए ताकि पानी की सप्लाई और साफ-सफाई दोनों बेहतर हो सकें। यहीं नहीं फिटर तक को कार्यालयों में लगा दिया गया है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपने ही वादों पर खरी नहीं उतरी है। पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा अब तक अधूरा है। सीमेंट, सरिया और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा है। कर्मचारियों और पेंशनर्स के वित्तीय लाभ लंबित होने और मेडिकल बिल पास न होने का मुद्दा भी उन्होंने उठाया। भाजपा नेताओं ने ठेकेदारों के लंबित भुगतानों पर भी चिंता जताई।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed