{"_id":"69a484afe7bc2147480b3e0f","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-jan-shatabdi-train-una-news-c-93-1-una1017-183336-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजोआ कलां में रविवार सुबह हुआ हादसा, रेलवे पुलिस ने कब्जे में लिया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंब-अंदौरा से नई दिल्ली जा रही जनशताब्दी ट्रेन में चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। पंजोआ कलां में पेश आए दर्दनाक हादसे के बाद रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के शव गृह में रख दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जनशताब्दी ट्रेन अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। करीब साढ़े चार बजे पंजोआ कलां के समीप एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला की मौके पर मौत हो गई। इसी सूचना लॉको पायलट और ट्रेन गार्ड के माध्यम से अंब रेलवे स्टेशन मास्टर के बाद रेलवे ऊना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की और शव को पहचान के लिए शव गृह में रख दिया।
रेलवे पुलिस चौकी ऊना के मुख्य आरक्षी एवं कार्यवाहक प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने स्थानीय गांव व आसपास के इलाकों में पहचान के लिए संपर्क भी किया है।
Trending Videos