{"_id":"6298e2415be9b62f864471f3","slug":"export-and-trade-deficit-rose-during-may-2022-figures-by-commerce-ministry-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Economy: मई में 15.46 फीसदी बढ़ा निर्यात, कारोबारी घाटा बढ़कर 23.33 अरब डॉलर हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Economy: मई में 15.46 फीसदी बढ़ा निर्यात, कारोबारी घाटा बढ़कर 23.33 अरब डॉलर हुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 02 Jun 2022 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि मई 2021 में कारोबारी घाटा 6.53 अरब डॉलर (लगभग 505 अरब 54 करोड़ 77 लाख 2500 रुपये) पर था।

सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे

Trending Videos
विस्तार
भारत के माल निर्यात में मई 2022 में 15.46 फीसदी का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 37.29 अरब डॉलर (लगभग 2886 अरब 96 करोड़ 38 लाख 32 हजार 500 रुपये) पर पहुंच गया। निर्यात में यह तेजी पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रानिक सामग्रियों और केमिकल्स जैसे क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन की वजह से आई है। इस महीने के दौरान आयात में भी 56.14 फीसदी की तेजी आई और यह बढ़कर 60.62 अरब डॉलर (करीब 4693 अरब 15 करोड़ 49 लाख 35 हजार रुपये) पर पहुंच गया।
विज्ञापन
Trending Videos
हालांकि, इस महीने के दौरान कारोबारी घाटा बढ़कर 23.33 अरब डॉलर (लगभग 1806 अरब 19 करोड़ 11 लाख 2500 रुपये) पर पहुंच गया। केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मई 2021 में कारोबारी घाटा 6.53 अरब डॉलर (लगभग 505 अरब 54 करोड़ 77 लाख 2500 रुपये) पर था। मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल-मई 2022-22 में भारत का माल निर्यात 77.08 अरब डॉलर (5967 अरब 47 करोड़ 57 लाख 90 हजार रुपये) था। अप्रैल-मई 2021-22 में यह आंकड़ा 63.05 अरब डॉलर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम और कच्चे तेल के निर्यात में आया इजाफा
मई 2022 के दौरान पेट्रोलियम और कच्चे तेल के आयात में 91.6 फीसदी की तेजी आई है, जो 18.14 अरब डॉलर (1404 अरब 38 करोड़ 51 लाख 95 हजार रुपये) पर रहा। वहीं, कोयला, कोक और ब्रिकेट्स का आयात बढ़कर 5.33 अरब डॉलर (412 अरब 64 करोड़ 46 लाख 2500 रुपये) हो गया, जो मई 2021 में दो अरब डॉलर था। सोने का आयात भी इस महीने में बढ़कर 5.82 अरब डॉलर (450 अरब 58 करोड़ 35 हजार रुपये) पर पहुंच हो गया जो मई 2021 में 67.70 करोड़ डॉलर था।