फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   panama-foreign-minister-javier-martinez-acha-vasquez-hormuz-strait-maritime-law-india

Hormuz: 'सभी देश करें अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून का सम्मान', पनामा के विदेश मंत्री ने भारत को लेकर क्या कहा?

Mon, 20 Jul 2026 06:38 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 20 Jul 2026 06:38 PM IST
सार

पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-अचा वास्केज ने होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव को वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार के लिए गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि इस स्थिति का असर तेल कीमतों और आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ सकता है, इसलिए सभी देशों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून और नौवहन की स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन
panama-foreign-minister-javier-martinez-acha-vasquez-hormuz-strait-maritime-law-india
पनामा के विदेश मंत्री वास्केज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज ने सोमवार को पश्चिम एशिया में जारी संकट को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी भी तरह का व्यवधान वैश्विक ऊर्जा बाजार, तेल की कीमतों और आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने सभी देशों से अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून और नौवहन की स्वतंत्रता का सम्मान करने की अपील की।
विज्ञापन


एएनआई को दिए एक विशेष साक्षात्कार में वास्केज ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति केवल पनामा ही नहीं, बल्कि ऊर्जा आयात पर निर्भर सभी देशों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, "बिल्कुल, मैं चिंतित हूं और पनामा भी चिंतित है। वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला, विशेष रूप से ऊर्जा क्षेत्र, प्रभावित हो सकती है। हम देख रहे हैं कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जो कुछ हो रहा है, उसका असर तेल की कीमतों पर पड़ सकता है। पनामा अपने उपभोग का तेल आयात करता है।"
विज्ञापन


होर्मुज में फंसे भारतीय नाविकों को लेकर क्या बोले वास्केज? 
पनामा के विदेश मंत्री ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर भारतीय अधिकारियों से भी चर्चा की और क्षेत्र में फंसे भारतीय नाविकों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, "भारत भी होर्मुज जलडमरूमध्य में चल रही स्थिति को लेकर बेहद चिंतित है। आज सुबह मेरी भारतीय शिपिंग एजेंसी के निदेशक से मुलाकात हुई। मुझे पहले से जानकारी थी, लेकिन उन्होंने पुष्टि की कि बड़ी संख्या में भारतीय नाविक होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए हैं। यह बेहद चिंताजनक है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, पनामा के पास दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जहाज पंजीकरणों में से एक है। हम नौवहन की स्वतंत्रता का समर्थन करना चाहते हैं, दुनिया के सभी नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं और चाहते हैं कि सभी देश अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून का सम्मान करें।" उन्होंने आगे कहा, "हमें इन सिद्धांतों का रक्षक बनना होगा, क्योंकि हम चाहते हैं कि दुनिया क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता और निश्चित रूप से पनामा नहर की तटस्थता का भी सम्मान करे।"

पश्चिम एशिया संकट के बीच क्यों की भारत यात्रा?
वास्केज ने कहा कि भारत यात्रा का एक उद्देश्य पनामा नहर की तटस्थता से जुड़े समझौते में भारत की भागीदारी पर बातचीत को आगे बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा, "मेरी इस यात्रा का एक उद्देश्य भारत के विदेश मंत्री के साथ इस विषय पर बातचीत जारी रखना है कि पनामा नहर की तटस्थता संबंधी संधि का भारत भी हिस्सा बने।"

पनामा के झंडे वाले जहाजों पर कार्यरत भारतीय नाविकों की सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका देश अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) के साथ मिलकर समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, "हम नौवहन की स्वतंत्रता के समर्थक हैं। दुनिया भर के नाविकों की सुरक्षा को लेकर भी हम बेहद गंभीर हैं, क्योंकि हमें अपने जहाज पंजीकरण की जिम्मेदारी का एहसास है।"

पश्चिम एशिया संकट पर भारत के रुख का किया समर्थन
उन्होंने कहा, "हम आईएमओ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा देना चाहते हैं और चाहते हैं कि सभी देश अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून का सम्मान करें।" उन्होंने दोहराया कि पनामा का मानना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी देशों और सभी जहाजों के लिए खुला रहना चाहिए।  पश्चिम एशिया संकट पर पनामा के रुख के बारे में पूछे जाने पर वास्केज ने कहा कि उनका दृष्टिकोण भारत के रुख के समान है।


उन्होंने कहा, "हमारा रुख भी भारत जैसा ही है- संयम, संवाद, अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून का सम्मान और ऐसा समाधान, जो नौवहन की स्वतंत्रता, सुरक्षा और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की निरंतरता सुनिश्चित करे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed