फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम ने करवाया था छोटे पर्दे की इस स्टार का बॉलीवुड में डेब्यू

Fri, 08 Sep 2017 03:05 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
Baba Ram Rahim had made this small screen star debut in Bollywood
राम रहीम और जयश्री सोनी - फोटो : अमर उजाला
साध्वी यौन शोषण मामले में सजा के बाद डेरा मुख्यालय सिरसा में अदालत के आदेश पर तलाशी अभियान के चलते गुरमीत राम रहीम फिर सुर्खियों में है। लाखों भक्तों की आस्था के केंद्र गुरमीत राम रहीम सिंह ने आध्यात्म के साथ फिल्में भी बनाई। इनमें खुद ही डायरेक्टर बने और खुद ही हीरो का रोल निभाया। राम रहीम ने इसमें सबसे पहली फिल्म थी 'गॉड आॅफ मैंसेजर'। जिसमें राम रहीम ने छोटे पर्दे की स्टार एक्ट्रेस जयश्री सोनी को भी बॉलीवुड में डेब्यू करवाया था। इस फिल्म में जयश्री सोनी ने अहम किरदार निभाया था।

और यूं दिया टीवी एक्ट्रेस को फिल्म में ब्रेक

Baba Ram Rahim had made this small screen star debut in Bollywood
राम रहीम और जयश्री सोनी
राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली जयश्री सोनी ने वर्ष  2008 में सुनयना टीवी सीरियल से छोटे पर्दे की इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद एक सफर 'कभी ऐसा सोचा ना था' और फिर 'अग्निपरीक्षा जीवन की-गंगा' और 'रिश्तों के भंवर में उलझी नियति', 'अदालत', 'फीयर फाइल्स', 'सावधान इंडिया' और कई अन्य टीवी सीरियल्स में बतौर एक्ट्रेस काम किया। लेकिन इसी बीच वर्ष 2015 में जयश्री सोनी को बॉलीवुड फिल्म में ब्रेक मिला और छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर यह शुरुआत थी गुरमीत राम रहीम की पहली फिल्म 'एमएसजी: द मैसेंजर ऑफ़ गोड' से। जिसमें राम रहीम ने जयश्री सोनी को फिल्म में जलवा दिखाने का चांस दिया। जयश्री की यह पहली फिल्म थी।

सात भाषाओं में बने थे इस फिल्म के गाने

Baba Ram Rahim had made this small screen star debut in Bollywood
जयश्री सोनी
'द मैंसेजर आॅफ गोड' गुरमीत राम रहीम और जीतु अरोड़ा निर्देशित एक्शन फिल्म थी, जो युवाओं से सम्बंधित मुद्दों पर आधारित थी जैसे कि नशा इत्यादि। इस फिल्म में सात गीत हैं और उन्हें 13 फरवरी 2015 को हिन्दी अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में जारी किया गया था। मैंसेजर आॅफ गोड मूवी में गुरमीत राम रहीम सिंह, डेनि‍यल कालेब, फ्लोरा सैनी, जयश्री सोनी, ऑलेग्जैन्ड्रा सेमेन, जय सिंह राजपूत ने रोल किया था। कई विवादों और धारा 144 के बीच आखि‍रकार फिल्म 'MSG- द मैसेंजर' रिलीज हुई थी। यह फिल्म डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह 'इंसा' की असल कहानी को ही बयां करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में एक्शन, इमोशन, कॉमेडी और म्यूजिक का तड़का भी लगाया

Baba Ram Rahim had made this small screen star debut in Bollywood
जयश्री सोनी
फिल्म मैंसेजर आॅफ गोड में बताया गया है कि वह रोजमर्रा में क्या काम करते हैं, उनके विचार क्या हैं और बुरे लोगों से निपटने का उनका तरीका क्या है. फिल्म में उनकी जिंदगी से जुड़े तमाम विवादों और आरोपों का भी जिक्र किया गया है। फिल्म मैंसेजर गुरमीत राम रहीम की बायोपिक जैसी है। लेकिन युवाओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म में एक्शन, इमोशन, कॉमेडी और म्यूजिक का तड़का भी लगाया गया। एक संत की ओर से पहली बार किसी फिल्म में एक्टिंग और डायरेक्शन के जरिए समाज सेवा के कार्यों के संदेश देने के लिहाज से यह एक नई शुरुआत थी।
 
विज्ञापन

विदेश से पत्रकार एलिस आती हैं, वह शूट करती जाती हैं

Baba Ram Rahim had made this small screen star debut in Bollywood
टीवी एक्ट्रेस जयश्री सोनी - फोटो : google
कहानी शुरू होती है देश में फैलाए गए ड्रग माफिया के एक जाल से। उसके देश में कुछ नुमाइंदे हैं और फिर देश को कई बुराइयों से बचाने वाले हीरो, यानी बाबा गुरमीत राम रहीम हैं। फिल्म में राम रहीम की बुराइयों के खिलाफ संघर्ष की कहानी है। जिसमें 'बाबा' पर डॉक्युमेंट्री फिल्म बनाने आई विदेश से पत्रकार एलिस आती हैं। वह शूट करती जाती हैं और फिल्म की कहानी आगे बढ़ती जाती है।फिल्म में राम रहीम ने 'पिता जी' का किरदार अदा किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed