'सॉरी मम्मी-पापा': दिल्ली में आठवीं के छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद; जान देने की वजह लिखकर बताई
कमरे की छानबीन के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस भावुक सुसाइड नोट में छात्र ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए पढ़ाई के भारी दबाव का स्पष्ट जिक्र किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पढ़ाई के अत्यधिक दबाव के चलते महज 14 साल के एक किशोर ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक पास के ही एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। इस मासूम की मौत के बाद से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है।
परिवार के साथ रहता था छात्र
पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र अपने परिवार के साथ सिरसपुर गांव में रहता था। शुक्रवार दोपहर को पुलिस को एक छात्र द्वारा खुदकुशी किए जाने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सिरसपुर स्थित घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन किशोर को फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया है।
सुसाइड नोट में बच्चे ने मांगी माफी
कमरे की छानबीन के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस भावुक सुसाइड नोट में छात्र ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए पढ़ाई के भारी दबाव का स्पष्ट जिक्र किया है। उसने लिखा है कि वह अपने माता-पिता को शर्मिंदा नहीं करना चाहता था। इसके साथ ही, उसने अपने परिजनों से उसके जाने के बाद दुखी न होने की मार्मिक बात भी लिखी है।
लोगों से हो रही पूछताछ
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच करवाई। टीम ने वहां से कई अहम साक्ष्य हासिल किए हैं। पुलिस घटना के हर पहलू का पता लगाने के लिए छात्र के परिवार, शिक्षकों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।