सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   A timber contractor was shot dead for Rs 6,000.

Kathua News: छह हजार के लिए गोली मारकर लकड़ी ठेकेदार की कर दी हत्या

विज्ञापन
A timber contractor was shot dead for Rs 6,000.
विज्ञापन
सरदार सिंह निकला हत्यारोपी, पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। मात्र छह हजार रुपये के लिए घर में सोते समय लकड़ी ठेकेदार रूप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या उसी के यहां काम करने वाले एक मजदूर ने की थी। हत्या के चार दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने हत्यारोपी को हिमाचल प्रदेश के संसारपुर से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई 12 बोर की बंदूक को भी बरामद कर लिया गया है।
15 मई की देर रात लखनपुर थाना क्षेत्र के दन्ना गांव में लकड़ी ठेकेदार रूप सिंह की हत्या के बाद आरोपी सरदार सिंह निवासी त्रिड़वा लापता हो गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने जिस बंदूक को हत्या के लिए इस्तेमाल किया था, वह उसके पिता के नाम से पंजीकृत थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने बताया कि आरोपी कभी ठेकेदार के यहां मजदूरी करता था। ठेकेदार रूप सिंह ने उसकी छह हजार की बकाया राशि नहीं चुकाई थी। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की रात हत्या करने के इरादे से ही आरोपी अपने गांव त्रिड़वा से ठेकेदार के घर पहुंचा। आधी रात को उसने घर की खुली खिड़की से रूप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से भाग गया। किसी को शक न हो, इसलिए अगली ही सुबह आरोपी अपने घर से हिमाचल प्रदेश चला गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर 12 बोर की बंदूक और गन पाउडर की बरामदगी की गई है। मृतक के शरीर से भी इसी प्रकार के गन पाउडर के अवशेष मिले।
विज्ञापन



न कोई चश्मदीद, न कोई सीसीटीवी...वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच से पुलिस ने जोड़े हत्या के तार



हत्या के मामले की जांच में जुटे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए इसका खुलासा करना एक चुनौती बनी हुई थी क्योंकि घटनास्थल पर न तो कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद था और न ही आसपास कोई सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इसके बावजूद, तकनीकी विश्लेषण, फॉरेंसिक साक्ष्य, छापा और संदिग्धों से पूछताछ के जरिये पुलिस आरोपी तक पहुंची। पुलिस की टीमें चार दिनों से जम्मू-कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी कांगड़ा के संसारपुर में मंगलवार की सुबह 7 बजे के करीब हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed