{"_id":"6a0cbd9900a631e36a0bb24d","slug":"badminton-court-ready-in-girls-high-school-and-volleyball-court-ready-in-rolka-kathua-news-c-201-1-knt1010-132232-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गर्ल्स हाईस्कूल में बैडमिंटन कोर्ट और रोलका में वॉलीबॉल कोर्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गर्ल्स हाईस्कूल में बैडमिंटन कोर्ट और रोलका में वॉलीबॉल कोर्ट तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनी में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने का किया जा रहा प्रयास, खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गर्ल्स हाईस्कूल बनी में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही रोलका में वॉलीबॉल कोर्ट भी बनकर तैयार हो गया है। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
जानकारी के अनुसार, वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण लगभग 28 लाख रुपये की लागत से किया गया है, जबकि बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण में करीब 28 लाख रुपये की लागत आई है। इन आधुनिक खेल सुविधाओं के बनने से स्कूल के बच्चों को अब बेहतर वातावरण में अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा निखरेगी और उन्हें जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने में मदद मिलेगी। पहले बच्चों को उचित खेल मैदान और सुविधाओं के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इनके तैयार होने से छात्र-छात्राओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी। युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना जैसी सकारात्मक गतिविधियों से भी जुड़ने का मौका मिलेगा।
विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने कहा कि सरकार क्षेत्र में खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरथल में स्नो गेम्स को बढ़ावा देने के लिए 50 लाख रुपये का प्रस्ताव रखा गया है और बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्नो गेम्स गतिविधियों और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए विशेष बजट का प्रावधान किया गया है, ताकि आने वाले समय में सरथल को पर्यटन और विंटर स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जा सके। यहां आने वाले पर्यटक स्केटिंग जैसी गतिविधियों का आनंद भी ले सकेंगे। विधायक ने बताया कि सरथल में ही 50 लाख रुपये की लागत से खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे, जिससे युवाओं को खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
Trending Videos