{"_id":"6a0cbd7078e3ae6f2c054fb0","slug":"medical-stores-in-bani-will-remain-closed-today-in-protest-against-the-sale-of-medicines-online-kathua-news-c-201-1-knt1006-132252-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में आज बंद रहेंगे बनी के मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में आज बंद रहेंगे बनी के मेडिकल स्टोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन बनी और केसीडीए की ओर से देशभर में 20 मई 2026 को आहूत राष्ट्रव्यापी बंद के समर्थन में व्यापारियों से बनी क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर को पूर्ण रूप से बंद रखने की अपील की गई है। एसोसिएशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री के विरोध तथा छोटे दवा विक्रेताओं और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर यह बंद आयोजित किया जा रहा है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में ज्ञापन एसडीएम बनी को सौंप दिया गया है। इसमें उनकी सभी मांगें शामिल हैं। केसीडीए ने इस आंदोलन को सफल बनाने में सभी दुकानदारों से सहयोग की अपील की है। साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि यदि कोई केमिस्ट बंद का समर्थन नहीं करता या अपनी दुकान खुली रखता है तो संबंधित केमिस्ट पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
Trending Videos