{"_id":"6a0cbdbe90781dd593065e19","slug":"not-only-did-they-not-get-water-they-even-dug-up-the-streets-and-left-them-kathua-news-c-201-1-knt1006-132255-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पानी तो मिला नहीं, गलियां भी खोदकर छोड़ दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पानी तो मिला नहीं, गलियां भी खोदकर छोड़ दीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। विधायक की जनसभा में उस समय माहौल गर्म हो गया, जब वार्ड नंबर-6 के एक निवासी ने विधायक डॉ. भारत भूषण के सामने ही विकास कार्यों में लापरवाही का मुद्दा उठाते हुए अधिकारियों को घेर लिया। आरोप लगाया कि नई पाइपलाइन बिछाने के लिए गलियां खोदी गई थीं लेकिन अब तक न तो लोगों को पानी ही मिला, न गलियां दुरुस्त की गईं। बैठक में एडीसी कठुआ, तहसीलदार आना जंवाल और नगर समिति के कार्यकारी अधिकारी पृथ्वीराज सांगड़ा भी मौजूद थे।
बैठक के दौरान स्थानीय निवासी की अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके चलते कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय निवासी ने विधायक को बताया कि साल भर पहले अमृत-2 योजना के तहत कस्बे में पुरानी जर्जर पाइपों को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया था। वार्ड-6 में भी पाइपलाइन डालने के लिए सड़क और गलियों की खोदाई की गई थी लेकिन अचानक ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो जल शक्ति विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई कर रहे हैं और न ही नगर समिति इस समस्या का समाधान कर रही है। मौके पर मौजूद एडीडीसी ने भी मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों में आक्रोश दिखा। विधायक ने आश्वासन दिया कि शीघ्र समाधान करवाएंगे।
Trending Videos