{"_id":"6a6cf66a22e4d796ad06ecbe","slug":"bhooskhlan-due-to-rain-kathua-news-c-201-1-knt1008-134689-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: उज्ज दरिया में बाढ़ खतरे के निशान के हुई पार, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से सड़क संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: उज्ज दरिया में बाढ़ खतरे के निशान के हुई पार, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से सड़क संपर्क टूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश ने कठुआ जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार दोपहर उज्ज दरिया का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया और छब्बे चक व सलालपुर से सटे क्षेत्रों में तेज बहाव ने उपजाऊ जमीन को बहा ले जाकर किसानों को नुकसान पहुंचाया।
तेज पानी के बहाव से किसानों की खेती की जमीन और फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सर्वे कर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और राहत दी जाए। दोपहर तीन बजे उज्ज दरिया में बाढ़ का बहाव एक लाख छह हजार क्यूसेक से अधिक दर्ज किया गया। पंजतीर्थी में उज्ज का जलस्तर 28 फुट को भी पार कर गया। अचानक बाढ़ आने से निचले इलाको में जलभराव वाली स्थिति रही। भारी बारिश से माशका-पेपड़ी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे आवाजाही प्रभावित हो गई है। स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कर यातायात बहाल करने की मांग की है। रंजीत सागर झील का जलस्तर बीते सप्ताह से पांच मीटर बढ़कर 510 मीटर के पार पहुंच गया है। बनी बसोहली सड़क पर भी टिकरी में लगातार भूस्खलन का सिलसिला जारी है। बारिश के बीच कई अन्य जगहों पर भी पस्सियां गिरने का सिलसिला हुआ जिसे बीआरओ ने बाद में हटाकर यातायात बहाल करवाया।
इनसेट
शहर में जगह-जगह हुआ जलभराव
कठुआ शहर में भी भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी रही। मुख्य बाजार की गलियां और कोर्ट रोड बारिश के दौरान पूरी तरह जलमग्न हो गए, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हटली मोड़ तक का फ्लाईओवर निर्माण जुलाई 2022 में शुरू होने के बाद भी पूरा होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में जहां सर्विस लेन से गुजर रहे वाहनों को तालाब सा हाईवे पार करना पड़ रहा है। वहीं गड्ढों से वाहनों की भी दुगर्ति हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार जिले के मैदानी इलाकों में शुक्रवार को 35 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने लोगों को नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी है।