फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   khajoorsingh invetation

Kathua News: खजूर सिंह जाएंगे दिल्ली, परेड में लेंगे हिस्सा, मिला न्योता

विज्ञापन
khajoorsingh invetation
कठुआ। कठुआ जिले के प्रख्यात साहित्यकार ठाकुर खजूर सिंह को राष्ट्रपति भवन से स्वतंत्रता दिवस परेड और ऐट होम कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। उन्होंने इस अवसर को अपने परिवार और साहित्य प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण बताया।
विज्ञापन

खजूर सिंह ने कहा कि चार महीने पहले ही उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ था और यह सम्मान डोगरी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए मिला है। उन्होंने इसे अपनी मातृभाषा का आशीर्वाद और सभी साहित्य प्रेमियों का सम्मान बताया। ज्ञात रहे कि इस वर्ष साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा में डोगरी भाषा के लिए कठुआ के साहित्यकार ठाकुर खजूर सिंह को उनकी चर्चित कृति ठाकुर सत्सयाले के लिए सम्मानित किया गया है। यह कृति उनके दोहों पर आधारित है।
विज्ञापन

बसोहली के नगरोट प्रेहता पलासी गांव में जन्मे खजूर सिंह बचपन से ही गीत-संगीत, बांसुरी और लोक परंपराओं से जुड़े रहे। परिवार की सांस्कृतिक विरासत और माता-पिता व चाची के गीतों ने उन्हें लेखन की ओर प्रेरित किया। उनकी रचनाओं में लोकधुनों और मातृभाषा के प्रति गहरा प्रेम झलकता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत गौरव नहीं, बल्कि पूरे समाज और डोगरी भाषा का सम्मान है। खजूर सिंह ने संकल्प व्यक्त किया कि वे आगे भी डोगरी भाषा और संस्कृति को गीतों और लेखन के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed