{"_id":"6a6cf5e6972ba0dc10093c87","slug":"developmemt-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-134707-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विकास परियोजनाओं को पूरा करने में देरी पर उपमुख्यमंत्री हुए नाराज,नोटिस जारी करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विकास परियोजनाओं को पूरा करने में देरी पर उपमुख्यमंत्री हुए नाराज,नोटिस जारी करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कठुआ जिले के भागथली औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर वहां चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास और बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने लगभग 60 करोड़ की लागत से इरकॉन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में देरी पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा (2025) का पालन न करने पर एजेंसी को नोटिस जारी किया जाए। साथ ही, अब सभी लंबित कार्यों को अक्टूबर 2026 तक पूरा करने की नई समयसीमा तय की गई है।
उपमुख्यमंत्री ने कांधारी बेवरेजेस और चिरिपाल पॉली फिल्म्स लिमिटेड का दौरा कर उनके संचालन की समीक्षा की। उन्होंने प्रबंधन से औद्योगिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर फीडबैक लिया। समीक्षा बैठक में उन्होंने औद्योगिक इकाइयों से स्थानीय युवाओं को अधिक रोजगार अवसर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट और प्लेसमेंट कैंप्स के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जाए और निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जाए ताकि योग्य उम्मीदवारों तक अवसर पहुंच सके।
विज्ञापन
.............
इनसेट
वैज्ञानिक तरीके से रावी के प्रवाह को सुधारने के निर्देश
रावी नदी के प्रवाह को वैज्ञानिक तरीके से सुधारने के लिए चिन्हित स्थानों से नियंत्रित खनन किया जाए ताकि बारिश और बाढ़ के दौरान कटाव का खतरा कम हो। यह निर्देश उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कठुआ में समीक्षा के दौरान दिए। साथ ही, प्रदूषण नियंत्रण समिति, वन और खनन विभाग को सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जानकारी दी गई कि हालिया बारिश और बाढ़ से प्रभावित 48 पीडब्ल्यूडी सड़कों में से 46 सड़कों पर अस्थायी संपर्क बहाल कर दिया गया है, जिसमें ओल्ड कठुआ-सांबा रोड भी शामिल है। शेष सड़कों पर जल्द बहाली के निर्देश दिए गए। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के तहत 15 बहाली कार्यों में से 11 पूरे हो चुके हैं, शेष कार्य प्रगति पर हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि कठुआ जिले में 14 औद्योगिक एस्टेट्स स्थापित किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने उपायुक्त कठुआ को नियमित समीक्षा कर सरकार को विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने मिशन युवा के तहत स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया। उन्होंने पॉलीटेक्निक संस्थानों को दूरदराज क्षेत्रों में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय प्रतिभा को पहचानने और निखारने के निर्देश दिए।