{"_id":"6a5d2211a645708a000a51e7","slug":"jammu-and-kamsir-kathua-news-c-201-1-knt1006-134289-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एक पेड़ मां के नाम अभियान में 10 गांवों में बांटे गए फलदार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एक पेड़ मां के नाम अभियान में 10 गांवों में बांटे गए फलदार पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को हीरानगर क्षेत्र के 10 गांवों में फलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एनवायरमेंटल सैनिटेशन एंड पब्लिक हेल्थ ने पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड की सीएसआर पहल तथा जम्मू-कश्मीर सेनिटेशन एंड वाटर कंजर्वेशन विभाग के सहयोग से किया।
रशपाल चौधरी, दीपक शर्मा और संजीव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरिया चक, पहाड़पुर, सुल्तानपुर, महाराजपुर, छन्न लाल दीन, मुकंदपुर, चक शामा, दोलियां जट्टां, कोटपुन्नू और सलालपुर गांवों में ग्रामीणों को आम, अमरूद, लीची और नींबू सहित विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रशपाल चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पाैधरोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सेवानिवृत्त उपनिदेशक बाबू राम शर्मा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण अभियान से जुड़ना चाहिए। वहीं डॉ. मुखरजीत शर्मा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान का उद्देश्य केवल पौधे वितरित करना नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता पैदा करना है। इस अवसर पर संस्था के वाइस चेयरमैन अजय कुमार, विजय शर्मा, पूर्व सरपंच राम लाल शर्मा, कुलदीप शर्मा, राम सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, जोगिंदर सिंह, पूर्व पंच रशपाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।