{"_id":"6a5d22d51631c74a8006fa8e","slug":"jammu-and-kasmir-kathua-news-c-201-1-knt1009-134294-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिना दस्तावेज के बाइक जब्त होने पर बिलावर में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिना दस्तावेज के बाइक जब्त होने पर बिलावर में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। पुलिस ने रविवार को नाज पुल पर चेकिंग के दौरान बिना दस्तावेज चल रही बाइक को जब्त कर लिया। इसको लेकर स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया, जिससे कुछ समय के लिए मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को रोककर वाहन के दस्तावेज मांगे गए। पुलिस के अनुसार युवक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद बाइक को जब्त कर लिया गया। बाइक जब्त किए जाने की सूचना मिलने पर युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए बहस करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों का आरोप है कि युवक और उसके साथ आए लोगों ने पुलिस के साथ गाली-गलौज की तथा सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का प्रयास किया। वहीं, युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार युवकों के साथ हाथापाई की।
थाना प्रभारी जाहिर अहमद ने बताया कि पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन को लेकर नियमित नाका लगाया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी भी पक्ष की ओर से कोई गलत कार्य पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।