फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kasmir

Kathua News: घुट्टू नागराज मंदिर में वार्षिक भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
jammu and kasmir
बनी। उपमंडल बनी के प्रसिद्ध एवं आस्था के केंद्र घुट्टू नागराज मंदिर में रविवार को वार्षिक भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इसमें करीब पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रविवार सुबह से ही मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने नागराज महाराज से अपने परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर करीब 2 बजे विशाल लंगर शुरू किया गया। इसमें आयोजन समिति और स्थानीय स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। घुट्टू नागराज मंदिर क्षेत्र का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना पर नागराज महाराज की कृपा होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed