{"_id":"6a5d2340a769ddd6ac00e00d","slug":"jammu-and-kasmir-kathua-news-c-201-1-knt1009-134279-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पर्यावरण संरक्षण को जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पर्यावरण संरक्षण को जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने का आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों को लेकर बिलावर में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। यह बैठक संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर ददवाड़ा में की गई। इसमें जिला संयोजक शंकर दास तथा जम्मू-कश्मीर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सह प्रांत संयोजक भारत भूषण ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन विकास जी ने किया। बैठक का शुभारंभ भारत माता के वंदन के साथ गमले में लगे पौधे को जल अर्पित करके किया गया। सह प्रांत संयोजक भारत भूषण ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का उद्देश्य समाज में अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जल संरक्षण करने और पॉलीथिन के उपयोग को समाप्त करने के प्रति व्यापक जनजागरण करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में प्रति व्यक्ति औसतन 428 पेड़ उपलब्ध हैं, जबकि भारत में यह औसत केवल 28 पेड़ प्रति व्यक्ति है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। बैठक के अंत में जिला संयोजक शंकर दास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।