{"_id":"6a53e662bdfeb5eb0c0284ec","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1003-134049-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडून पंचायत में पिछले 15 दिनों से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। मडून पंचायत में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिछले 15 दिनों से प्रयास कर रहे वन्य जीव विभाग ने आखिरकार पिंजरा लगा दिया। मडून पंचायत से सटे जंगल में लगाए गए पिंजरे में रात के समय पालतू कुत्ता बंधा रहेगा। विभाग इस उम्मीद में है कि तेंदुआ शिकार की तलाश में आएगा और पिंजरे में कैद हो जाएगा।
वाइल्डलाइफ वार्डन विजय कुमार के निर्देश पर वन्य जीव विभाग की टीम रेंज अधिकारी नवनीत रियोथिया के नेतृत्व में मडून पंचायत पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया। मडून पंचायत से सटे इलाकों में तेंदुए की वजह से दहशत फैली हुई थी। 15 दिन पहले तेंदुए ने गांव के पशुपालकों की दो भेड़ों और तीन मवेशियों को अपना शिकार बनाया था। तेंदुए के हिंसक होने की जानकारी विभाग को मिली। इसके बाद विभाग ने तेंदुए को पकड़ने की रणनीति बनाई और विभाग के कर्मचारी मडून पंचायत में पिंजरा लेकर आए और जंगल में लगा दिया गया।
विभाग के अफसरों का दावा है कि तेंदुआ जंगल में है और कुछ अरसे से जंगल में ही विचरण कर रहा है। विभाग के रेंज अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की रणनीति तैयार कर ली गई है। पिंजरा जंगल में लगाकर छोड़ दिया गया है। तेंदुआ शिकार के चक्कर में आएगा तो पिंजरे में कैद हो जाएगा। इस मौके वन्य जीव विभाग के फॉरेस्ट गार्ड सुरजीत सिंह, रसाल चंद, परशुराम, देशराज, जियालाल, गोरखनाथ, रमेश चंद्र, शिव शरण, सुरजीत कुमार और गांव के कई पशुपालक मौजूद रहे।