फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: निर्माण कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरा मजदूर, जख्मी

विज्ञापन
jammu kashmir news
कुलियां बडाला स्थित औद्योगिक इकाई में हुआ हादसा, पंजाब के निजी अस्पताल ले जाया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर से सटे कुलियां बडाला स्थित औद्योगिक इकाई में रविवार की सुबह निर्माण कार्य के दौरान मजदूर ऊंचाई से गिर पड़ा। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। हालांकि, मजदूर के साथ आए सहकर्मी उसे पंजाब के निजी अस्पताल में लेकर चले गए।

घायल की पहचान संदीप सिंह (30 वर्ष) पुत्र हरी राम के रूप में हुई है। वह कुलियां बडाला में रहता है लेकिन मूल रूप से बिहार का निवासी है। जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान संदीप सिंह अचानक ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। नीचे सरिया रखा गया था। एक सरिया उसके दोनों पैरों में आरपार हो गया। इस दौरान उसे शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी चोट लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed