फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: जिले के 20 से अधिक स्कूलों में प्रभारी प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति

विज्ञापन
jammu kashmir news
लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने के लिए आयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा के आदेश से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। प्रदेश सरकार ने जिले के सरकारी स्कूलों में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी आदेश के तहत कठुआ जिले के 20 से अधिक हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकों को प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात किया है।
आयुक्त सचिव (स्कूल शिक्षा) राम निवास शर्मा की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये नियुक्तियां विभाग में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने के लिए की गई हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि यह पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू होगा और नियमित डीपीसी या पीएससी के माध्यम से स्थायी भर्ती होने तक जारी रहेगा। पिछले कई महीनों से कई स्कूल में स्थायी प्रभारी न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अब उम्मीद है कि नए प्रभारी के आने से स्कूल की व्यवस्थाएं बेहतर होंगी और बच्चों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


जिले में हुए इन बदलावों के तहत भवन कुमार बाली को हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन, पूनम राजपूत को मिडिल स्कूल कठुआ प्रॉपर, देविंदर शर्मा को हाईस्कूल चकड़ा, मोहिंदर सिंह को हाईस्कूल गैतरवां, कुसमलता को गर्ल्स मिडिल स्कूल महानपुर, राममूर्ति को हाईस्कूल डोरसी कल्यारी, रत्तनचंद बसोत्रा को हाईस्कूल गलक, गुरनाम सिंह रानियाल को मिडिल स्कूल जसरोता, विनय रसोत्रा को मिडिल स्कूल कठुआ-बी, शाह अली को हाईस्कूल कोटरी संदरून, इंदु मनसोत्रा को हाईस्कूल गोविंदसर, राजेश गुप्ता को हाईस्कूल सियालना, प्रियंका रानी को हाईस्कूल गरा सतूरा, अनुराधा शर्मा को हाईस्कूल लच्छीपुर, कंचन शर्मा को हाईस्कूल शेरपुर, रत्तनचंद को मिडिल स्कूल मुनी, जोगिंदर पाल को हाईस्कूल गुडा मुंडियां, जुल्फकार अली मलिक को मिडिल स्कूल बेरल, रविंदर कुमार को मिडिल स्कूल सुलाड़ी, पंकज बाला को मिडिल स्कूल नगरोटा प्रेहता, बलदेव सिंह को हाईस्कूल लाहड़ी और फारूक अहमद को अपर प्राइमरी स्कूल मुकलेरा इंचार्ज हेडमास्टर के रूप में तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब स्कूलों में विशेषकर मिड-डे मील, छात्र उपस्थिति, परीक्षा संचालन और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार होने की उम्मीद है। जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी केवल कृष्ण ने सभी नव-पदस्थ प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि वे सोमवार तक अपने-अपने स्कूलों में कार्यभार संभाल लें और अनुपालन रिपोर्ट कार्यालय में जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed