फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
प्रधानमंत्री और आरएसएस प्रमुख से इस्तीफे की मांग, घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद छोड़ने की भी मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह ने किया। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज डोगरा के अलावा पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चौधरी लाल सिंह ने आरोप लगाया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की खबरें बेहद गंभीर हैं। उनका कहना था कि यदि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित धन भी सुरक्षित नहीं है तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चोरी मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर जवाब देने से बच रही है, जबकि देश की जनता पारदर्शिता चाहती है। पूर्व सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि राम मंदिर ट्रस्ट में ज्यादातर सदस्य आरएसएस से जुड़े हुए हैं। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख को भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने मांग की कि दोषियों की पहचान जनता के सामने आनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने देश की जनता से राम मंदिर के नाम पर वोट मांगें और मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आया तो प्रधानमंत्री ने आखिरकार चुप्पी साध ली। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता रोबिन शर्मा सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed