{"_id":"69bf00263ed953a1430b0120","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130194-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: संत समाज को जबरन विवाद में घसीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: संत समाज को जबरन विवाद में घसीटने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
किले वाली माता मंदिर के चढ़ावे को लेकर व विकास को लेकर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। किले वाली माता मंदिर के चढ़ावे को लेकर व विकास को लेकर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायक के बयान के बाद संत समाज और सांझी मोड़ के लोगों की तीखी प्रतिक्रिया दिखी। शनिवार को स्थानीय लोगों ने विधायक विजय कुमार शर्मा के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विधायक के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है और पूरे मामले का बेवजह राजनीतिकरण किया जा रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजय भारती ने स्पष्ट किया कि विधायक ने कभी भी मंदिर की संपूर्ण व्यवस्था प्रशासन को सौंपने की बात नहीं कही। उनका कहना था कि विधायक ने केवल मंदिर में आने वाले चढ़ावे की पारदर्शी जांच की बात रखी थी, ताकि मंदिर का समुचित विकास सुनिश्चित किया जा सके। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि इस मुद्दे में संत समाज को जबरन शामिल करने की कोशिश की जा रही है, जिससे विवाद को और बढ़ावा दिया जा सके। उनका कहना था कि यह सब एक सुनियोजित प्रयास के तहत किया जा रहा है ताकि विधायक की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोगों ने एकजुट होकर विधायक के समर्थन में अपनी बात रखी और मामले को अनावश्यक रूप से तूल न देने की अपील की। इस मौके पर दिलवान सिंह, मिंटू सिंह और नरेंद्र सिंह सहित कई अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Trending Videos