{"_id":"69bf00b0443b5eb3720c8c16","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130208-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जसरोटा विधानसभा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जसरोटा विधानसभा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
कठुआ में संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते विधायक राजीव जसरोटिया
- फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांगठनिक बैठकों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में जसरोटा विधानसभा की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधायक राजीव जसरोटिया ने की। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई और उनमें सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। विधायक जसरोटिया ने कार्यकर्ताओं को बताया कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी मंडलों में सांगठनिक प्रशिक्षण बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 मार्च से शुरू होकर 14 अप्रैल तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित किया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया जाएगा। विधायक ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इन बैठकों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और पार्टी की मजबूती के लिए सक्रिय रूप से काम करें।
Trending Videos