{"_id":"69c048e20265ad894f0375b3","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130215-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी में राष्ट्रप्रेम के प्रति युवाओं में दिखी उत्साहपूर्ण भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी में राष्ट्रप्रेम के प्रति युवाओं में दिखी उत्साहपूर्ण भागीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
बनी में आयोजित युवा सम्मेलन में उपस्थित युवा। स्रोत विज्ञप्ति
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करने के लिए बनी में एक भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जारी कार्यक्रम की कड़ी में होने वाले इस आयोजन में बनी खंड के युवाओं के साथ-साथ युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर विभाग प्रचारक अनुराग विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को समाज और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन में भाग लेने वाले युवक-युवतियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विभिन्न गतिविधियों और विचार-विमर्श के माध्यम से सभी ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संदेश और युवाओं के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति देखने को मिली और पूरे आयोजन में उत्साह व ऊर्जा का माहौल बना रहा।
Trending Videos