{"_id":"69b5b9650a18ccfcfa0dde79","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129985-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और डेटा सुरक्षा के व्यावहारिक उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और डेटा सुरक्षा के व्यावहारिक उपाय बताए
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
जम्मू संस्कृति स्कूल कठुआ में सीबीएसई की कार्यशाला में मौजूद प्रतिभागीसंवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
सीबीएसई साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू संस्कृति स्कूल कठुआ में सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लुधियाना के सहयोग से साइबर क्राइम और साइबर सुरक्षा पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम करवाया गया। विशेषज्ञों ने साथ ही सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड बनाने, डेटा सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने के व्यावहारिक उपाय बताए।
इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें डिजिटल युग की चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक ज्ञान प्रदान करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर मोनिका शर्मा के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने संसाधन व्यक्तियों और प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए साइबर जागरूकता की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यशाला का संचालन विशेषज्ञ संसाधन व्यक्ति जतिंदर कौर (पीजीटी कंप्यूटर साइंस, आर्मी पब्लिक स्कूल जम्मू) और राधिका हांडा (पीजीटी कंप्यूटर साइंस, जम्मू संस्कृति स्कूल जम्मू) ने किया। उन्होंने साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर बुलिंग, पहचान की चोरी, हैकिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला में मिली आर सुंबड़िया, प्राचार्य जम्मू संस्कृति स्कूल कठुआ, रुही, प्राचार्य मिनर्वा पब्लिक स्कूल और रीना खजूरिया, प्राचार्य डीएस हेरिटेज स्कूल कठुआ उपस्थित रहीं। उन्होंने संसाधन व्यक्तियों और प्रतिभागियों के साथ संवाद करते हुए साइबर सुरक्षा जागरूकता को शिक्षा जगत के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
शिक्षकों को छात्रों में साइबर जागरूकता, डिजिटल जिम्मेदारी और नैतिक ऑनलाइन व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। चर्चा के दौरान प्रतिभागियों ने अनुभव साझा किए और छात्रों व स्कूलों को साइबर चुनौतियों से बचाने के उपायों पर प्रश्न पूछे।
Trending Videos