{"_id":"69b7112a30921e63da0456ef","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-130023-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पक्की सड़क बनने पर ढोल-नगाड़ों से मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पक्की सड़क बनने पर ढोल-नगाड़ों से मनाया जश्न
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
शहर के वार्ड 21 में पहली बार पक्की गली बनने पर ढोल की थाप पर झूमते लोग। संवाद
- फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
15.50 लाख से तैयार सड़क का विधायक डॉ. भूषण ने किया लोकार्पण
नगरी में 30 लाख से दो सड़कों पर तारकोल बिछने का कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। विधायक डॉ. भारत भूषण ने रविवार को कठुआ शहर के वार्ड नंबर 21 में 15.50 लाख रुपये की लागत से पहले चरण में तैयार पक्की सड़क का लोकार्पण किया। वार्ड के गठन के दशकों बाद पहली बार लोगों को पक्की सड़क की सुविधा मिलने से क्षेत्र के निवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने विधायक का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के नगरी परोल इलाके में विधायक की ओर से दो सड़कों पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू करवाया गया। इससे इलाके के 20 से अधिक गांवों की लाखों की आबादी को जिला और तहसील मुख्यालय से जोड़ने के साथ पडोसी राज्य पंजाब के नरोट और बमियाल के इलाकों में जाने की बेहतर सुविधा मिलेगी।
शहर के वार्ड 21 में रहने वाले लोगों ने बताया कि लंबे समय से नगर परिषद सहित जिला प्रशासन से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी जिसको रविवार को स्थानीय विधायक की ओर से पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले कच्ची सड़क होने के कारण बारिश के दिनों में उन्हें काफी परेशानी होती थी लेकिन अब पक्की सड़क बनने से आवागमन सुगम हो गया है। विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही शेष सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
बता दें कि यह सड़क अशोक शर्मा की दुकान से लेकर तारा चंद के घर तक निर्माण किया गया है। इसके बाद विधायक ने नगरी परोल क्षेत्र में भी 30 लाख रुपये की लागत से दो सड़कों पर तोरकोल बिछाने के कार्य की शुरुआत की। इनमें टोल प्लाजा नगरी से नक्कियां गांव तक और डॉ. बीआर आंबेडकर चौक नगरी से खोख्याल-चन्नग्रां तक सड़कों पर तारकोल बिछाने का कार्य शामिल है।
विधायक ने बताया कि इन दोनों सड़कों की हालत काफी खराब थी और खस्ताहाल सड़क के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाओं की शंका बनी रहती थी। उन्होंने बताया कि तारकोल बिछने से आसपास के करीब 20 से अधिक गांवों के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा के साथ-साथ पंजाब के नरोट और बमियाल की ओर से कठुआ आने-जाने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
Trending Videos