{"_id":"69b71241eb1e30ba0501cc69","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-130027-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आंबेडकर की तस्वीर वाला बैनर फाड़ने से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आंबेडकर की तस्वीर वाला बैनर फाड़ने से लोगों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों ने जताई आपत्ति, पुलिस प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नगरी परोल के बत्ती मोड़ पर डॉ. बीआर आंबेडकर की तस्वीर वाला बैनर फाड़ने से लोगों में रोष है। यहां पर आंबेडकर चाैक बनाया जाना है। आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों ने पहले डॉ. बी आर अंबेडकर के बैनर को फाड़कर उसे जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि घटना को एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने अंजाम दिया है। जांच जारी है। घटना को लेकर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अांबेडकर देश के महान व्यक्तित्व हैं और उनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
नगरी पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बीते शनिवार की रात स्थानीय लोगों मामला पुलिस के संज्ञान में लाया।
इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। लोगों ने बताया कि शाम के समय उन्होंने इलाके के एक विक्षिप्त व्यक्ति को चौक में देखा था।
Trending Videos