{"_id":"6a53e5f20d4f07c13f066808","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-134061-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नशा तस्करी के आरोपी को दबोचा, भेजा गया भद्रवाह जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नशा तस्करी के आरोपी को दबोचा, भेजा गया भद्रवाह जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत हीरानगर पुलिस ने की कार्रवाई, दो एनडीपीएस मामलों में पहले से था नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हीरानगर पुलिस ने पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जिला जेल भद्रवाह में बंद कर दिया है। यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी हीरानगर अमित सांगड़ा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की लंबे समय से लगातार आपराधिक गतिविधियों और नशा तस्करी में संलिप्तता थी और एनडीपीएस के तहत दो मामले पुलिस थाना हीरानगर और राजबाग में दर्ज थे। गत शनिवार को हीरानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डोजियर तैयार कर डिवीजनल कमिश्नर जम्मू को भेजा गया। उन्होंने पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक हिरासत (डिटेंशन) का आदेश जारी किया। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी की पहचान साजिद हुसैन पुत्र जुनैद अली निवासी गढ़ा कमाड़, हीरानगर के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने कहा कि जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।