फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Jammu and Kashmir

Poonch News: पुंछ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, विशेष नाके लगाकर वाहनों की जांच

विज्ञापन
Jammu and Kashmir
पुंछ। नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में लगातार बिगड़ रहे हालात के मद्देनजर जहां भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सेना की तरफ से चौकसी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पुंछ नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जिसके चलते पुलिस एवं एसओजी की तरफ से विशेष नाके लगाकर आने जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं, वाहनों में सवार यात्रियों के सामान एवं उनके पहचान पत्रों की जांच करने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा है। गौरतलब है कि जब जब पाकिस्तान के अंदरूनी हालात खराब होते हैं तो अपने लोगों का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तानी सेना, खुफिया एजेंसी आईएसआई एवं आतंकी संगठनों द्वारा नियंत्रण रेखा एवं उसके आसपास के भारतीय क्षेत्रों में नापाक हरकतों को अंजाम देने का प्रयास किया जाता है। जिसको ध्यान में रखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed