फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Jammu and Kashmir

Poonch News: सांबा के आवास केंद्रों में 432 अमरनाथ श्रद्धालु ठहरे, व्यवस्थाएं सामान्य

विज्ञापन
Jammu and Kashmir
बाबा बर्फानी के अंतर्धान होने के बाद भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। श्री अमरनाथ यात्रा को जाने वाले श्रदालुओं का उत्साह बना हुआ है। हालांकि बाबा बर्फानी अंतर्धान हो चुके हैं। इस के बावजूद भी यात्री उत्साह के साथ दर्शन के लिए जा रहे हैं। शनिवार सुबह 8 बजे तक सांबा जिले के विभिन्न आवास केंद्रों में कुल 432 श्रद्धालु रुके हुए हैं। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सभी केंद्रों पर सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, चिची माता मंदिर सांबा में सबसे अधिक 346 श्रद्धालु ठहरे हैं, जिनमें 169 पुरुष, 169 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल हैं। वहीं रामेश्वर धाम मंदिर, तरोर स्थित आवास केंद्र में 66 श्रद्धालु 35 पुरुष और 31 महिलाएं ठहरे हुए हैं। नोनाथ आश्रम, घगवाल में 1 पुरुष श्रद्धालु ठहरा है, जबकि ट्रांजिट कैंप, ध्यानी में 19 श्रद्धालु 13 पुरुष और 6 महिलाएं मौजूद हैं। कुल मिलाकर जिले के आवास केंद्रों में 218 पुरुष, 206 महिलाएं और 8 बच्चे, यानी 432 श्रद्धालु रात्रि को रुके हुए हैं। प्रशासन के अनुसार सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हैं तथा जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed