{"_id":"6a52ac4ea2d67a1ece00ce5b","slug":"jammu-and-kashmir-poonch-news-c-165-1-sjam1004-106295-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: वाइल्ड लाइफ विभाग ने भालुओं की तलाशी को शुरू किया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: वाइल्ड लाइफ विभाग ने भालुओं की तलाशी को शुरू किया अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण पर बढ़ते हमलों के बाद मंडी तहसील क्षेत्र में चलाया अभियान
पुंछ। जिला वाइल्ड लाइफ विभाग ने शनिवार को जिले की मंडी तहसील में रिहाइशी इलाकों में घूमने वाले भालुओं की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।
इस दौरान विभाग के अधिकारी इदरीस अहमद की अगुवाई में दर्जनों कर्मचारी अपने साथ ट्रैंकुलाइजर गन और जाल लिए रहे। दिन भर कई क्षेत्रों को खंगालते रहे। परंतु देर शाम तक विभाग को कोई भी भालू नहीं मिल सका। गौरतलब है कि मंडी तहसील में एक हफ्ते में भालुओं ने हमला करके करीब आधा दर्जन ग्रामीणों विशेष रूप से महिलाओं को घायल कर दिया है। इससे लोगों के बढ़ते रोष को देखते हुए वाइल्ड लाइफ विभाग ने रिहाइशी इलाकों के पास घूमने एवं लोगों पर हमले करने वाले भालुओं को पकड़ कर रिहाइशी इलाकों से दूर छोड़ने के लिए यह अभियान शुरू किया है। इस अभियान के दौरान वाइल्ड लाइफ की टीमें लगातार ऐसी जगहों पर भ्रमण करती रहीं। लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। संवाद