फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Jammu and Kashmir

Poonch News: शिक्षा संबंधी सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए हेल्पलाइन शुरू

विज्ञापन
Jammu and Kashmir
सांबा। प्रशासन के निर्देशों पर मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) सांबा यशपाल शर्मा ने शिक्षा विभाग की जन-केंद्रित सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। विभाग ने दोहराया है कि शिक्षा से जुड़े सभी मामलों में नागरिकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सुलभ, त्वरित और उत्तरदायी सेवाएं उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षा विभाग शिकायतों, सुझावों, प्रश्नों एवं अन्य आवश्यक जानकारियों के समाधान के लिए 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगा। इसके लिए समर्पित हेल्पलाइन संचालित की जा रही है, ताकि आम नागरिकों को समयबद्ध सहायता मिल सके। हेल्पलाइन के माध्यम से छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी एवं समस्याओं, विद्यालयों में प्रवेश (एडमिशन) से जुड़े मामलों, सरकारी विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ नागरिकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की शिकायतों एवं सुझावों का भी त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed