{"_id":"6a3d90ca9a83568cc10ebb7a","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-106198-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: स्टेडियम इलेवन जम्मू और शाम लाल हॉकी क्लब सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: स्टेडियम इलेवन जम्मू और शाम लाल हॉकी क्लब सेमीफाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। नगर स्थित एस्ट्रोटर्फ मैदान में चल रहे पहले शाम लाल स्मृति प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन वीरवार को जोरदार मुकाबला देखने को मिला। क्वार्टर सेमीफाइनल मुकाबलों में स्टेडियम इलेवन जम्मू और मेजबान शाम लाल हॉकी क्लब पुंछ ने शानदार जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले मैच में स्टेडियम इलेवन जम्मू ने हॉकी बारामूला को 5-0 से हरा दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए किरणदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में शाम लाल हॉकी क्लब पुंछ ने बादल हॉकी क्लब कश्मीर को 12-1 से हराकर शानदार जीत हासिल की। मतिंदर पाल सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। मैच हॉकी इंडिया-योग्य तकनीकी अधिकारियों के एक पैनल की देखरेख में आयोजित किए गए थे।
मैचों में अंपायरिंग अश्वनी, मलकीत, साहिल कुमार, जगजीत सिंह और जसप्रीत कौर ने की। हरमीक सिंह और मीनाक्षी ने जज की भूमिका निभाई। शुक्रवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल खालसा क्लब जम्मू और स्टेडियम इलेवन जम्मू के बीच होगा। दूसरे सेमीफाइनल में शाम लाल हॉकी क्लब पुंछ का मुकाबला हीरानगर क्लब कठुआ से होगा।