पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: राजोेरी में भाजपा ने मनाया ‘संविधान हत्या दिवस’

विज्ञापन
jammu kashmir news
आपातकाल की बरसी पर निकाली रैली
विज्ञापन



लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और राष्ट्रीय एकता के संरक्षण का लिया संकल्प



संवाद न्यूज एजेंसी


राजोेरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजोेरी तहसील क्षेत्र में ‘संविधान हत्या दिवस’ (ब्लैक डे) मनाते हुए आपातकाल की बरसी पर रैली निकाली गई। जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसका उद्देश्य आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिक स्वतंत्रताओं पर पड़े प्रभाव को याद करना व लोकतंत्र की रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष किया था। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के महासचिव पुष्पिंदर गुप्ता और महासचिव संजय शर्मा ने किया। इसके अलावा, रिफ्यूजी सेल संयोजक सुभाष शर्मा, वरिष्ठ नेता कौशल गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष मुरादपुर शिखा बाली, अर्बन मंडल ब्लॉक अध्यक्ष तरुण वास्सोन, वरिष्ठ नेता योगेश शर्मा, प्रोफेशनल सेल प्रतिनिधि अमरीश गुप्ता, वरिष्ठ नेता पुनीत शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुरक्षा, संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे आपातकाल से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों और उससे मिलने वाले सबक को समझें और लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भूमिका निभाएं। रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोकतांत्रिक सिद्धांतों, संवैधानिक व्यवस्था और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समापन संविधान की भावना को मजबूत करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed