पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Vehicle overturns after going out of control; seven laborers injured.

पुंछ में दर्दनाक हादसा: ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, सात मजदूर घायल

Mon, 29 Jun 2026 12:46 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 29 Jun 2026 12:46 PM IST
सार

पुंछ के देहरा गली से बुफलियाज जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सात मजदूर घायल हो गए।

विज्ञापन
Vehicle overturns after going out of control; seven laborers injured.
पुंछ सड़क हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में देहरा गली से बुफलियाज की ओर जा रहा एक वाहन हादसे का शिकार हो गया जिसमें सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वाहन (नंबर JK21E-4038) को मोहम्मद शकील चला रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन पर नियंत्रण खो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के समय वाहन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मजदूर सवार थे, जो सड़क निर्माण सामग्री भी ले जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों में मोहम्मद मुश्ताक (20), मोहम्मद शब्बीर (45), चालक मोहम्मद शकील (35), मोहम्मद जमीम (35), बाबर खान (30), जहीद अहमद (50) और तालिब हुसैन (45) शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed