Jammu Kashmir: एलओसी पर पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, मेडिकल जांच के बाद पुलिस को सोंपा गया
पुंछ के गुलपुर सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ करते पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सज्जाद को भारतीय सेना ने आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ करते हुए भारतीय सेना द्वारा पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक को आगे की कार्रवाई के लिए पुंछ पुलिस को सौंप दिया गया है। यह घटना गुलपुर सेक्टर के करमाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें: Jammu Kashmir: एलओसी पर सेना का सख्त पहरा, पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ करते पाकिस्तानी युवक को पकड़ा
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सज्जाद पुत्र मोहम्मद रफीक, निवासी गांव पोलस, जिला बांडी अब्बासपुर (पीओजेके) के रूप में हुई है। सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में लेकर कड़ी निगरानी में जिला अस्पताल पुंछ में मेडिकल जांच कराई, जिसके बाद उसे थाने भेज दिया गया।
अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह किस उद्देश्य से सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ में जुटी हैं।