पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: सेना ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ करते पाकिस्तानी युवक को दबोचा

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ में 17 दिन में दूसरी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ करते पाकिस्तानी युवक को सेना के जवानों ने दबोच लिया। उसकी पहचान 26 वर्षीय मोहम्मद सज्जाद पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी गांव पोलस जिला बांडी अब्बासपुर पीओजेके के रूप में हुई है। पिछले 17 दिनों में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के प्रयास की यह दूसरी घटना है।
पुंछ के गुलपुर सेक्टर के करमाडा क्षेत्र में भारतीय सेना की सरला बटालियन के जवान शुक्रवार देर शाम तैनात थे। इसी दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते पाकिस्तानी युवक को जवानों ने दबोच लिया। इससे पहले, पुंछ के सलोत्री क्षेत्र में पुलस्त्य नदी के रास्ते घुसपैठ करते पाकिस्तानी लड़के को दबोचा गया था, जो तेतरीनोट पीओजेके का रहने वाला था। उसे भारतीय सीमा चक्कां दा बाग की राहें मिलन से उसके वतन लौटा दिया गया था।
विज्ञापन

उधर, पकड़े गए पाकिस्तानी युवक को सरला बटालियन मुख्यालय लाकर पूछताछ की जा रही है। बता दें, पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में मौजूद आतंकी रेकी करवाने के लिए उस पार से नागरिकों को भारतीय क्षेत्र में भेजते हैं। ऐसे कई पाकिस्तानी नागरिक अवैध रूप से घुसपैठ के आरोप में भारतीय जेलों में सजा काट रहे हैं। वहीं, गलती से भारतीय क्षेत्र में आने के कारण मानवता के आधार पर कई पाकिस्तानी नागरिकों को उपहार देकर वापस भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed