{"_id":"69776c721c41496458003491","slug":"soldier-injured-as-landmine-explodes-near-loc-in-j-k-s-rajouri-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: राजोरी में एलओसी के पास लैंडमाइन विस्फोट, सेना का एक जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: राजोरी में एलओसी के पास लैंडमाइन विस्फोट, सेना का एक जवान घायल
Mon, 26 Jan 2026 07:00 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी
अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 26 Jan 2026 07:00 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में एलओसी के पास गश्त के दौरान लैंडमाइन विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार को लैंडमाइन विस्फोट में सेना का एक अग्निवीर घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा केरी क्षेत्र के के1 पोस्ट के पास उस समय हुआ जब जवान गश्त के दौरान कार्य कर रहे थे। विस्फोट का असर पास ही स्थित सुल्लिधारा गांव के इलाके में भी देखा गया।
विज्ञापन
घायल अग्निवीर का नाम सिजिल जे है। उन्हें तुरंत उपचार के लिए 150 जीएच राजोरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि यह क्षेत्र घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई लैंडमाइनों से भरा हुआ है। बारिश और अन्य प्राकृतिक कारणों से कभी-कभी ये माइंस अपनी जगह से खिसक जाती हैं, जिससे इस तरह के हादसे हो जाते हैं।
विज्ञापन