{"_id":"69d4240a24424b7ef9015fa9","slug":"bandipora-hail-strom-farmers-demand-for-compensation-srinagar-news-c-10-lko1027-879217-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बांदीपोरा में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बांदीपोरा में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुआवजे की मांग
विज्ञापन
बांदीपोरा में आंधी से हुआ नुकसान। संवाद
विज्ञापन
बांदीपोरा। जिले के कई ऊपरी इलाकों में रविवार रात को जोरदार ओलावृष्टि हुई। इससे खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में अरिन और दर्दपोरा शामिल हैं। यहां खेतों के बड़े हिस्से में भारी ओले गिरे। वहीं उपायुक्त ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर क्षति का जायजा लिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह तूफान भले ही कुछ देर के लिए आया था लेकिन इतना जोरदार था कि इसने फसलों, खासकर फलों के बागों में होने वाली पैदावार को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। उन्होंने अपने खेतों में भारी निवेश किया था। इस मौसम में अच्छी पैदावार की उम्मीद कर रहे थे लेकिन उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। कुछ ही मिनटों में सब कुछ तबाह हो गया। फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि वे नुकसान का तुरंत आकलन करे और उचित मुआवजा दे। बांदीपोरा की उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने अरिन और दर्दपोरा के प्रभावित इलाकों का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि उन्होंने संबंधित विभागों को नुकसान का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
Trending Videos