सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Bjp Celebrate, Foundation Day, Andrakshan Andrabi

2019 के बाद खूनखराबा, पत्थरबाजी और गोलीबारी से मुक्त हो चुका कश्मीर : अंद्राबी

विज्ञापन
Srinagar, Bjp Celebrate, Foundation Day, Andrakshan Andrabi
श्रीनगर ​स्थित भाजपा मुख्यालय में मिष्ठान्न वितरण। संवाद - फोटो : samba news
विज्ञापन
- श्रीनगर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, नेताओं ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन द्रख्शां अंद्राबी ने कहा कि भाजपा की मेहनत रंग ला चुकी है। 5 अगस्त 2019 के बाद प्रदेश में हालात काफी बदले हैं। कश्मीर अब खूनखराबे, पत्थरबाजी और गोलीबारी से मुक्त हो चुका है।

कार्यक्रम की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर भाजपा के महासचिव मोहम्मद अनवर खान ने पार्टी का झंडा फहराया। कार्यक्रम में पार्टी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंद्राबी ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ और वैश्विक स्तर पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा। भाजपा देश की मिट्टी से प्यार करने वाली पार्टी है। पहले लोग तिरंगा उठाने से डरते थे लेकिन अब उसे गर्व के साथ दिल से लगा रहे हैं। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को फिर से जन्नत बनाने का संकल्प लिया है। अब लोगों में खुशी लौट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पार्टी नेता मोहम्मद अनवर खान ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोग कहते थे कि भाजपा कश्मीर में अपना झंडा फहराने से डरती है लेकिन आज हर गली मोहल्ले में भाजपा का परचम लहराता दिखाई दे रहा है।

शोपियां में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोहराई प्रतिबद्धता


शोपियां। भाजपा ने जिले में आयोजित एक समारोह के साथ अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजा वसीम, स्थानीय नेताओं और जिले के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पार्टी सदस्यों ने भाजपा के गठन के बाद से उसकी यात्रा पर प्रकाश डाला और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर राजा वसीम ने राष्ट्रीय नीतियों को आकार देने और विकास-उन्मुख शासन को बढ़ावा देने में भाजपा की भूमिका पर जोर दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा भी फहराया और भाजपा के सिद्धांतों और विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed