{"_id":"69cae60519ef73434c0d8c47","slug":"baramulla-crpf-vehicle-accident-two-soldiers-injured-srinagar-news-c-10-lko1027-873205-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सोपोर में सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ के दो जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सोपोर में सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ के दो जवान घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर स्थित रफियाबाद के लाडूरा इलाके में सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो जवान घायल हो गए।
अधिकारियों के अनुसार सड़क पर फिसलन होने के कारण सीआरपीएफ का वाहन सड़क से फिसलकर पास के एक नाले में गिर गया। इस घटना में दो जवान घायल हो गए जिनकी पहचान कांस्टेबल (चालक) भूपेंद्र कुमार राजवत और एएसआई लक्ष्मण डेका के तौर पर हुई है।
सीआरपीएफ की 92वीं बटालियन से संबंधित इन दोनों जवानों को तुरंत घटनास्थल से इलाज के लिए जिला अस्पताल हंदवाड़ा ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों की हालत पर नजर रखी जा रही है।
Trending Videos