{"_id":"69bb02732b82e4c0300d60b6","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-862548-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: दुर्व्यवहार की जांच लंबित होने तक पंचायत इंस्पेक्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: दुर्व्यवहार की जांच लंबित होने तक पंचायत इंस्पेक्टर निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। ग्रामीण विकास विभाग निदेशालय कश्मीर ने बुधवार को पंचायत इंस्पेक्टर लैला खालिद को कथित दुर्व्यवहार की जांच लंबित होने तक निलंबित कर दिया। लैला खालिद वर्तमान में ब्लॉक विकास अधिकारी नेवा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं।
निदेशालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि यह निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू होता है। जांच की अवधि के दौरान अधिकारी गंदरबल स्थित सहायक आयुक्त पंचायत के कार्यालय से संबद्ध रहेंगी। यह कदम उनके आचरण के संबंध में लगे आरोपों के बाद उठाया गया है। इसके चलते अधिकारियों ने तथ्यों का पता लगाने के लिए एक औपचारिक जांच शुरू की है।
आदेश के अनुसार सहायक आयुक्त विकास (एसीडी) पुलवामा को अगले आदेश तक उनके मौजूदा कर्तव्यों के अतिरिक्त बीडीओ नेवा के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिया है कि इस मामले में विस्तृत जांच की जाए और एसीडी पुलवामा को 15 दिनों के भीतर सिफारिशों सहित एक रिपोर्ट निदेशालय को सौंपने का कार्य सौंपा गया है।
Trending Videos