सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmiri news

Srinagar News: श्रीनगर के रंगरेट इलाके में इंडस्ट्रियल यूनिट में आग, एक दमकल कर्मी घायल

विज्ञापन
jammu kashmiri news
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के बाहरी क्षेत्र रंगरेट में शुक्रवार को देर रात इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित एक पॉलीमर इंडस्ट्री में भीषण आग लग गई। इसके बाद अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग की तरफ से तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी घायल हो गया।
Trending Videos

अधिकारियों ने बताया कि देर रात उन्हें आग लगने की जानकारी मिली। कुछ ही मिनटों के भीतर रंगरेट, रावलपोरा मुख्यालय और नौगाम से दमकल गाड़ियां रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि पूरी इंडस्ट्रियल यूनिट आग की लपटों में घिरी हुई है। आग पर काबू पाने के लिए तुरंत एक साथ आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया।
यह आग कम्फर्ट पोल्य्मेर्स प्राइवेट लिमिटेड की यूनिट की एल-आकार की इंडस्ट्रियल बिल्डिंग में लगी थी। आग की तीव्रता के कारण यूनिट को भारी नुकसान पहुंचा है।
अभियान के दौरान लीडिंग फायरमैन मोहम्मद अशरफ बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि उन्हें शायद दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें तुरंत वहां से निकालकर श्री महाराजा हरी सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने और उसे आस-पास की दूसरी इंडस्ट्रियल यूनिट्स तक फैलने से रोकने के लिए अथक प्रयास किए। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed