{"_id":"69d41f721be4612c5802296f","slug":"leh-lg-vk-sexsena-gave-order-anti-drug-operation-srinagar-news-c-264-1-sr11004-110368-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग नेटवर्क की पहचान कर उसे ध्वस्त करें : सक्सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग नेटवर्क की पहचान कर उसे ध्वस्त करें : सक्सेना
विज्ञापन
विज्ञापन
- लद्दाख में नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’, एलजी ने डीजीपी को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का रुख अपनाते हुए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश में ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकेश सिंह को ड्रग नेटवर्क की पहचान कर उसे ध्वस्त करने के निर्देश दिए।
हाल के छिटपुट मामलों को गंभीरता से लेते हुए उपराज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह को प्रवर्तन उपायों को तेज करने और नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से पर्यटन सीजन की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए नशा तस्करों के ठिकानों को समाप्त करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नशीले पदार्थों के सेवन, बिक्री, भंडारण या इनके लेन-देन में किसी भी प्रकार की संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने दोहराया है कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।
प्रवर्तन उपायों के साथ-साथ उपराज्यपाल ने लद्दाख बौद्ध संघ, लद्दाख गोम्पा एसोसिएशन, इमाम खुमैनी मेमोरियल ट्रस्ट कारगिल, इस्लामिया स्कूल कारगिल और अंजुमन इमामिया लेह जैसे सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और धार्मिक संगठनों से अपील की है कि वे नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने अभिभावकों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
नशे की लत युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा
उन्होंने चेतावनी दी कि नशे की लत युवाओं के भविष्य और लद्दाख के सामाजिक ताने-बाने के लिए गंभीर खतरा है। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रशासन नशा मुक्ति के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम है। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि लद्दाख की पवित्रता और शांति बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।है।
Trending Videos