सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   'Lion of Ladakh' Colonel Wangchuk merged into the five elements

महावीर चक्र विजेता को आखिरी सलाम: 'लद्दाख के शेर' कर्नल वांगचुक पंचतत्व में विलीन, सैन्य सम्मान के साथ विदाई

अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 17 Apr 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार

कारगिल युद्ध के वीर और महावीर चक्र विजेता कर्नल वांगचुक का हृदयघात से निधन होने के बाद लेह में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उपराज्यपाल और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

'Lion of Ladakh' Colonel Wangchuk merged into the five elements
लद्दाख के एलजी वीके सक्सेना स्वर्गीय कर्नल सोनम वांगचुक के पार्थिव शरीर को सलामी देते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में असाधारण वीरता दिखाकर महावीर चक्र जीतने वाले लद्दाख के ''लद्दाख के शेर'' वांगचुक वीरवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। लेह में सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। दोपहर 2:00 बजे सोनम वांगचुक स्टेडियम लेह में अंतिम संस्कार हुआ।

Trending Videos


लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, लद्दाख में सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला, प्रशासन, सेना और सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्नल वांगचुक को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नल वांगचुक का 10 अप्रैल को हृदयघात से निधन हो गया था। बौद्ध परंपराओं के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लेह में उनके आवास पर रखा गया था। वीरवार को घर से श्मशान स्थल तक सैन्य सम्मान के साथ शवयात्रा निकाली गई। इस शोक की घड़ी में उनकी पत्नी पद्मा आंगमो ने अत्यंत साहस का परिचय दिया। बेटे ने परिवार की ओर से तिरंगा ग्रहण किया और चिता को मुखाग्नि देकर रस्म पूरी की।

कर्नल सोनम वांगचुक अमर रहें... के नारों से गूंजा लेह
अंतिम शवयात्रा में कर्नल सोनम वांगचुक अमर रहें के नारे बुलंद हुए। दोपहर करीब डेढ़ बजे फूलों से सजे वाहन में स्टेडियम में लाए गए कर्नल वांगचुक के पार्थिव शरीर को सेना की लद्दाख स्काउट्स के जवानों ने हवा में तीन चक्र फायर कर अंतिम सलामी दी। दो मिनट का माैन रखा गया। माैके पर कर्नल वांगचुक के साथ कारगिल में लड़े लद्दाख स्काउट्स के कई सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पूर्व सैनिकों ने कारगिल की वीरता को किया याद
कर्नल सोनम वांगचुक के अंतिम संस्कार के दौरान भावनाएं चरम पर थीं जब त्सेरिंग स्तोबदन (ऑनरेरी कैप्टन, वीर चक्र) ने अपने पूर्व कमांडर को श्रद्धांजलि देते हुए कारगिल युद्ध में उनकी वीरता को याद किया। स्टोबदान ने बताया कि मई 1999 में उनकी यूनिट करु से कारगिल के लिए रवाना हुई थी। चोरबत ला क्षेत्र में अभियान के दौरान सैनिकों को बर्फ से ढके कठिन इलाके में दुश्मन की फायरिंग का सामना करना पड़ा। एक साथी हवलदार रिगजिन बलिदान हो गए। इसके बावजूद सैनिकों ने पुनर्गठित होकर कर्नल (उस समय मेजर रहे) वांगचुक के नेतृत्व में रात में समन्वित हमला किया। मोर्टार फायर और सही रणनीति से उन्होंने दुश्मन सैनिकों को मार गिराया। उनके हथियार कब्जे में ले लिए। यह बड़ी सफलता थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed