सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Drug awareness, Shikara Rally, Dal Lake

Srinagar News: नशे के खिलाफ संदेश देने के लिए निकाली शिकारा रैली

विज्ञापन
Srinagar, Drug awareness, Shikara Rally, Dal Lake
श्रीनगर की डल झील में ​शिकारा रैली। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर और नशे के खिलाफ लड़ाई का संदेश देने के लिए वीरवार को डल झील में शिकारा रैली का आयोजन किया गया। पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित शिकारा रैली में शिकारा संचालकों और पर्यटन कारोबारियों ने नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर का संदेश दिया। दोपहर के समय नेहरू पार्क स्थित घाट नंबर 15 से शिकारा रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान एक शिकारा संचालक रऊफ अहमद ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर करने के लिए यह काफी अच्छी पहल है। प्रधानमंत्री ने देशभर में इसकी शुरुआत की है। जम्मू-कश्मीर में इसकी पहल उपराज्यपाल ने की है यह काबिले तारीफ है। ब्यूरो
Trending Videos


नशे के खिलाफ बडगाम पुलिस ने गांवों में की बैठकें
श्रीनगर। पुलिस ने वीरवार को जिले के सभी पुलिस उप-मंडलों में गांव-स्तर पर पुलिस सामुदायिक भागीदारी समूह बैठकों की एक शृंखला आयोजित की। ये बैठकें बडगाम उप-मंडल में दोरू सेब्दान और शेखपोरा में, मागाम उप-मंडल में मजहामा और शुंगलीपोरा में खानसाहिब उप-मंडल में शमसाबाद में और चरार-ए-शरीफ उप-मंडल में वथोरा में हुईं। इन कार्यक्रमों में स्थानीय निवासियों, समुदाय के सदस्यों, युवाओं, छात्रों, शिक्षण कर्मचारियों और अन्य सम्मानित नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभागियों के साथ सार्थक संवाद किया। उनकी शिकायतों और सुझावों को ध्यान से सुना और शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में जनता के सहयोग के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रमों के दौरान शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से नशीले पदार्थों के खतरे को खत्म करने की दिशा में काम करने और अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed